पुलिस की छापेमारी में 320 लीटर देसी शराब के साथ अवैध कारोबारी गिरफ्तार

Author Aditya Tiwari|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

जप्त शराब व गिरफ्तार आरोपी। | Prabhat Khabar Network

झारसुगुड़ा पुलिस ने लैयकरा क्षेत्र में छापेमारी कर 320 लीटर अवैध शराब और कच्चा माल जब्त किया। आरोपी त्रिलोचन किसान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

झारसुगुड़ा : नशा मुक्त ओडिशा अभियान के तहत तथा झारसुगुड़ा पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में बुधवार को लैयकरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरहमुंडा गांव में सफल छापेमारी की.छापेमारी के दौरान पुलिस ने छह बड़े प्लास्टिक कंटेनरों में रखा 320 लीटर अवैध रूप से तैयार की गई शराब, एक पारदर्शी पॉलीथीन कंटेनर, शराब बनाने में प्रयुक्त तीन एल्यूमीनियम के बड़े बर्तन (डेकची) तथा एक प्लास्टिक पाइप भी जब्त किया गया.साथ ही मौके पर अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त लगभग चार क्विंटल महुआ पोच (कच्चा माल) को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत नष्ट कर दिया गया.इस मामले में आरोपी त्रिलोचन किसान (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola