Jamshedpur News : जमशेदपुर पश्चिम में सिर्फ जनप्रतिनिधियों का हुआ विकास, जनता का नहीं : विकास सिंह
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
मानगो नेचर पार्क, समता नगर समेत कई क्षेत्रों का दौरा कर निर्दलीय प्रत्याशी ने मांगा समर्थन
विज्ञापन
मानगो नेचर पार्क, समता नगर समेत कई क्षेत्रों का दौरा कर निर्दलीय प्रत्याशी ने मांगा समर्थन
Jamshedpur News :
जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विकास सिंह सुबह से ही क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के लिए निकल जा रहे हैं. मानगो के नेचर पार्क में जाकर मॉर्निंग वॉकर्स से मिलकर विकास सिंह ने समर्थन मांगा. मानगो के समता नगर में गोधन का त्योहार मना रही महिलाओं ने विकास सिंह को बुलाकर चना खिलाते हुए कहा कि वे जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के मददगार भाई हैं और बहनों ने गोधन की पूजा इस बार उनके लिए मन्नत मांगी है. विकास सिंह ने अनुग्रह नारायण कॉलोनी, पुराना सुभाष कॉलोनी, लक्ष्मण नगर, बाल विहार सोनारी, कदमा जयप्रभा नगर में पदयात्रा कर जाकर लोगों से आशीर्वाद मांगते हुए जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में परिवर्तन लाने की बात कही. विकास सिंह ने कहा जमशेदपुर पश्चिम में केवल जनप्रतिनिधियों का विकास हुआ है और जो मतदाता हैं, उनकी स्थिति पहले से बदतर होती जा रही है. उनकी स्थिति बेहतर बनाने के लिए ही वह चुनाव मैदान में उतरे हैं.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन