Jamshedpur news. दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में शामिल होंगी मुखिया सरस्वती टुडू

Updated:
विज्ञापन

पंचायत संचालन, विकास योजनाओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं से जुड़ी आवश्यक जानकारी और प्रशिक्षण दिया जायेगा

विज्ञापन

Jamshedpur news.

भारत सरकार के पंचायत राज मंत्रालय द्वारा देश भर की विभिन्न पंचायतों से चुनी गयी महिला जनप्रतिनिधियों के लिए दिल्ली में दो दिवसीय कार्यशाला चार व पांच मार्च को आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यशाला के लिए महिला प्रतिनिधियों को दिल्ली आमंत्रित किया गया है, जहां उन्हें पंचायत संचालन, विकास योजनाओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं से जुड़ी आवश्यक जानकारी और प्रशिक्षण दिया जायेगा. इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाना और पंचायत स्तर पर प्रभावी नेतृत्व के लिए प्रेरित करना है. कार्यशाला में उन्हें वित्तीय प्रबंधन, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और ग्रामीण विकास से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर मार्ग दर्शन मिलेगा. इसमें पूरे झारखंड से करीब 50 महिला प्रतिनिधियों का चयन किया गया. उसमें पूर्वी सिंहभूम जिले से जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत के दक्षिण करनडीह पंचायत की मुखिया सरस्वती टुडू को दो दिवसीय कार्यशाला में शामिल होंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola