मानकी मुंडा संघ डुमरिया प्रखंड समिति के अध्यक्ष बने सुरा पूर्ति

Updated at : 01 Apr 2024 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
मानकी मुंडा संघ डुमरिया प्रखंड समिति के अध्यक्ष बने सुरा पूर्ति

मानकी मुंडा संघ डुमरिया प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. उसके बाद नयी कमेटी के सदस्यों को शपथ दिलाया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. नुदयडीह में मानकी मुंडा संघ डुमरिया प्रखंड समिति की एक बैठक मानकी कविराज सुंडी की अध्यक्षता में हुई. इसमें समिति का विस्तारीकरण व आसन्न लोकसभा चुनाव पर चिंतन-मंथन किया गया. इस दौरान मानकी मुंडा संघ डुमरिया प्रखंड समिति की नयी कमेटी का गठन गया. इसमें अध्यक्ष-सुरा पूर्ति, उपाध्यक्ष-जानुम सिंह सोय, सचिव-सोमराय मुंडा एवं कोषाध्यक्ष-राम तियु के रूप में चयनित किया गया. साथ ही नयी कमेटी के सदस्यों का स्वागत किया गया. उन्हें नयी जिम्मेदारी दिये जाने पर शपथ दिलायी गयी. मौके पर प्रो सोमनाथ पाड़ेया ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपना वोट जरूर करना चाहिए. मताधिकार भारतीय नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है. उन्होंने अन्य लोगों को भी जागरूक करने की बात कही. इस अवसर पर मानकी मुंडा संघ के जिला अध्यक्ष रोशन पूर्ति, उपाध्यक्ष दीकू मेलगांडी, सचिव रायमूल बानरा, सलाहकार प्रो सोमनाथ पाड़ेया, मुंडा सुखलाल हेंब्रम, मानकी संपूर्ण सांवैया, त्रिभुवन जामुदा समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola