तीन महीने से नहीं हुई मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक, विधायक ने उठाये सवाल
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम में तीन माह से बोर्ड बैठक नहीं होने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने जल्द बैठक बुलाने की मांग की है।
प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम बोर्ड की तीन माह से बैठक नहीं होने पर सवाल उठाये हैं. उन्होंने अपर नगर आयुक्त को पत्र लिखकर जल्द बोर्ड बैठक बुलाने और पिछली बैठक की कार्यवाही (मिनट्स) की प्रति उपलब्ध कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक 16 अप्रैल को हुई थी, जिसकी सूचना उन्हें पदेन सदस्य के रूप में दी गयी थी. लेकिन, उसके बाद अब तक दूसरी बैठक नहीं बुलाई गयी, जबकि नगरपालिका अधिनियम के तहत प्रत्येक माह कम-से-कम एक बैठक अनिवार्य है. विधायक ने आरोप लगाया कि बैठकें नहीं होने से निगम के प्रशासनिक और विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए