जमशेदपुर में अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान की चुनावी सभा 21 मई को, सीएम चंपाई सोरेन भी भरेंगे हुंकार

Updated:
विज्ञापन

सीएम अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान व चंपाई सोरेन

जमशेदपुर के बिष्टुपुर गोपाल मैदान में मंगलवार को इंडी गठबंधन की चुनावी सभा है. इसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, सीएम चंपाई सोरेन समेत अन्य हुंकार भरेंगे.

विज्ञापन

जमशेदपुर: इंडी गठबंधन ने जमशेदपुर संसदीय सीट पर जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. इसी क्रम में मंगलवार को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में चुनावी जनसभा होगी. इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह पहुंच रहे हैं. इस चुनावी जनसभा को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन भी संबोधित करेंगे. इसके साथ ही इंडी गठबंधन के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी चुनावी जनसभा में शिरकत करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

चुनावी सभा को लेकर तैयारी पूरी
सोमवार को चुनावी जनसभा को सफल बनाने के लिए साकची शीतला मंदिर के समीप झामुमो के मुख्य चुनावी कार्यालय में झामुमो के सभी विधायकों की बैठक हुई. घाटशिला विधायक सह झामुमो के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने बताया कि इंडिया गठबंधन की जनसभा ऐतिहासिक होगी. पूर्वी सिंहभूम जिले के हजारों कार्यकर्ता व समर्थक इसमें शामिल होंगे. चुनावी सभा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

केजरीवाल और मान के साथ संजय सिंह भी आयेंगे
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संजय सिंह मंगलवार को शहर आ रहे हैं. ये जानकारी साकची में आयोजित प्रेस वार्ता में आप के जमशेदपुर महानगर इकाई के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने दी.

सोनारी एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे कार्यकर्ता
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार, प्रदेश संयुक्त सचिव रईस अफरीदी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे. इन नेताओं ने बताया कि 21 मई को उनके नगर आगमन पर आप नेता सोनारी एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करेंगे. इसके उपरांत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, राज्यसभा सांसद संजय सिंह बिष्टुपुर गोपाल मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होंगे. इसके बाद शाम में ही सभी नेता लौट जायेंगे.

Also Read: हजारीबाग में 63.66%, कोडरमा में 61.60%, चतरा में 60.26% एवं गांडेय उपचुनाव में 66.45 फीसदी वोटिंग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola