जमशेदपुर में बनी झारखंड की पहली हॉरर वेब सीरीज ‘One Life Remaining’, ट्रेलर ने बढ़ाया रोमांच... इस दिन होगी रिलीज
वन लाइफ रिमेनिंग
जमशेदपुर के युवा फिल्म निर्माता प्रसनजीत महतो की बहुप्रतीक्षित हॉरर वेब सीरीज 'वन लाइफ रिमेनिंग' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. यह झारखंड की पहली हॉरर वेब सीरीज है, जो 20 सितंबर को यूट्यूब पर रिलीज होगी.
जमशेदपुर. शहर के युवा फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक प्रसनजीत महतो की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘वन लाइफ रिमेनिंग’ का आधिकारिक ट्रेलर रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस में धूमधाम से लॉन्च किया गया. यह झारखंड की पहली हॉरर वेब सीरीज है, जो आगामी 20 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर रिलीज होगी. अपनी अनूठी और रहस्यमयी पटकथा के कारण यह सीरीज रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.
गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर हुई शुरुआत
कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई. इस अवसर पर करीम सिटी कॉलेज के मास कॉम विभाग की एचओडी डॉ. नेहा तिवारी, जीआर8 के कुमार विवेक, समाजसेविका पूर्वी घोष और निर्देशक के माता-पिता शारदा देवी व बीएच महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने प्रसनजीत महतो और उनकी पूरी टीम को इस साहसिक प्रयास के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं.
जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों में हुई है छह एपिसोड्स की शूटिंग
निर्माता-निर्देशक प्रसनजीत महतो ने बताया कि इस सीरीज में कुल छह एपिसोड हैं, जिनकी शूटिंग जमशेदपुर के विभिन्न खूबसूरत और रोमांचक इलाकों में की गयी है. यह कहानी जिंदगी के आखिरी दांव पर भी हार न मानने वाले जज्बे को दर्शाती है. सीरीज में अत्रि भट्टाचार्य, कुणाल सेमीग्रही, सुभाशीष घोष, साईं सुजल, पी दामिनी, पी यामिनी और रोनी फिलिप्स जैसे स्थानीय कलाकारों ने अपने अभिनय का जौहर दिखाया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए