झारखंड पंचायत चुनाव: जमशेदपुर में जिप सदस्य की चार सीटों के लिए स्क्रूटनी में कोई नामांकन रद्द नहीं

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

निर्वाची पदाधिकारी ने कल जिला परिषद सदस्य के लिए चार सीटों की स्क्रूटनी की. इसमें किसी का नामांकन रद्द नहीं हुआ. जबकि पंचायत समिति सदस्य के दो नामांकन रद्द हो गये है

विज्ञापन

निर्वाची पदाधिकारी (एडीएम) नंद किशोर लाल ने शनिवार को जमशेदपुर के जिला परिषद सदस्य के लिए चार सीटों की स्क्रूटनी की. इसमें किसी का नामांकन रद्द नहीं हुआ. निर्वाचन क्षेत्र संख्या 4, 5, 6, 7 के प्रत्याशियों को बुला कर उनके समक्ष स्क्रूटनी की गयी. क्षेत्र संख्या 8,9,10 की स्क्रूटनी सोमवार को होगी.

विज्ञापन

पंचायत समिति सदस्य के दो नामांकन रद्द :

जमशेदपुर प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य के लिए हुए नामांकन की निर्वाची पदाधिकारी (एसडीओ) संदीप कुमार मीणा ने स्क्रूटनी की. कुल 258 में से पहले दिन शुक्रवार को 124 के नामांकन की स्क्रूटनी हुई, जिनमें दो नामांकन अस्वीकृत हो गये. अन्य की स्क्रूटनी सोमवार को होगी.

बोड़ाम, पटमदा व पोटका के जिप सदस्य के लिए एक भी नाम वापस नहीं

तृतीय चरण में बोड़ाम, पटमदा एवं पोटका में होने वाले चुनाव के जिला परिषद के एक भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया. पहले दिन एक ने नाम वापस लिया था. दूसरे दिन शनिवार को भी नाम वापस लेने की तिथि थी, लेकिन निर्वाची पदाधिकारी सौरभ सिन्हा के पास कोई भी नाम वापस लेने नहीं आया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola