ePaper

Jharkhand News : जेएन टाटा की 182वीं जयंती पर आज जमशेदपुर पहुंचे रतन टाटा एवं टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, जुबिली पार्क में विद्युत सज्जा का करेंगे उदघाटन

Updated at : 02 Mar 2021 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News : जेएन टाटा की 182वीं जयंती पर आज जमशेदपुर पहुंचे रतन टाटा एवं टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, जुबिली पार्क में विद्युत सज्जा का करेंगे उदघाटन

Jharkhand News, Jamshedpur News, जमशेदपुर न्यूज (विकास श्रीवास्तव) : टाटा संस के एमिरेट्स चेयरमैन और चेयरमैन एन चंद्रशेखरन आज मंगलवार दोपहर 12 बजे विशेष विमान से मुंबई से जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर पहुंचे. टाटा स्टील के सीइओ एंड एमडी टीवी नरेंद्रन व वीपी सीएस चाणक्य चौधरी उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे. आज दोपहर 2.30 बजे टेल्को के इंदरनगर में बनी नवल टाटा हॉकी एकेडमी की नयी बिल्डिंग एवं शाम 6.30 बजे जुबिली पार्क में विद्युत सज्जा का उदघाटन चेयरमैन करेंगे. इन दोनों कार्यक्रम में रतन टाटा भी मौजूद रहेंगे. आपको बता दें कि टाटा स्टील व टाटा ग्रुप के संस्थापक जेएन टाटा की 182वीं जयंती कल तीन मार्च को है. इसे लेकर टाटा शहर पूरी तरह से रोशनी से जगमगा उठा है.

टाटा स्टील के सीइओ एंड एमडी टीवी नरेंद्रन स्वयं अपनी गाड़ी से रतन टाटा और एन चंद्रशेखरन को डायरेक्टर बंगला लेकर पहुंचे. फिलहाल दोनों चेयरमैन वरीय अधिकारियों के साथ डायरेक्टर बंगलों में बैठक कर रहे हैं. आज दोपहर 2.30 बजे टेल्को के इंदरनगर में बनी नवल टाटा हॉकी एकेडमी की नयी बिल्डिंग का चेयरमैन उदघाटन करेंगे. वहीं शाम 6.30 बजे जुबिली पार्क में विद्युत सज्जा का उदघाटन किया जायेगा. इन दोनों कार्यक्रमों में रतन टाटा मौजूद रहेंगे.

Also Read: Jharkhand News : टाटा ग्रुप के संस्थापक जेएन टाटा की जयंती कल, रोशनी से जगमग हुआ जमशेदपुर, देखिए तस्वीरें

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और एमिरेट्स चेयरमैन रतन टाटा कल बुधवार यानी तीन मार्च को जेएन टाटा की जयंती (संस्थापक दिवस) पर जनरल गेट के पास स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे. वहीं बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में भी लगी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे. चेयरमैन शहरवासियों को यहां से संबोधित करेंगे. रतन टाटा दो साल बाद संस्थापक दिवस पर शहर पहुंचे हैं. इसके पूर्व के दो सालों में स्वास्थ्य कारणों से एन वक्त पर उनके आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था.

Also Read: जेएन टाटा की 182वीं जयंती : चकाचौंध होगा जुबली पार्क, लेकिन आम लोगों की इंट्री पर रोक, ऐसे देख पाएंगे पूरा कार्यक्रम

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola