Jharkhand News : पिता-पुत्र ने की खुदकुशी, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand News : जमशेदपुर (निखिल सिन्हा) : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत खैरबानी रेलवे फाटक के पास रेलवे लाइन पर पिता-पुत्र ने आत्महत्या कर ली. मामला मंगलवार रात का है. दोनों धतकीडीह ए ब्लॉक के रहने वाले थे. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन

Jharkhand News : जमशेदपुर (निखिल सिन्हा) : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत खैरबानी रेलवे फाटक के पास रेलवे लाइन पर पिता-पुत्र ने आत्महत्या कर ली. मामला मंगलवार रात का है. दोनों धतकीडीह ए ब्लॉक के रहने वाले थे. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आत्महत्या करनेवालों की पहचान इंदल सोनकर और नैतिक सोनकर के रूप में की गयी है. गोविन्दपुर पुलिस ने दोनों के शव को रेलवे लाइन से बरामद किया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.

अब तक मिली जानकारी के अनुसार दोनों मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे अपने घर से निकले थे. जब दोनों देर शाम तक घर नहीं लौटे, तब परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी बिष्टुपुर पुलिस को दी थी, लेकिन सोमवार की सुबह दोनों का शव रेलवे लाइन पर पाया गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गोविंदपुर पुलिस को दी.

Also Read: Good News : मैट्रिक व इंटरमीडिएट के टॉपरों के लिए खुशखबरी, झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो निभायेंगे वादा, कही ये बात…

बताया जाता है कि करीब एक महीने पूर्व इंदल की गर्भवती पत्नी की मौत हो गयी थी. जिसके बाद इंदल के ससुरालवालों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया था. इसके साथ ही शादी में खर्च हुए रुपए वापस करने का दबाव लगातार बना रहे थे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Also Read: Coronavirus In Jharkhand LIVE Update : झारखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 55296, 39362 संक्रमित हुए स्वस्थ, 496 की मौत

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola