झारखंड अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता कल से

Updated:
विज्ञापन

JFA FOOTBALL: झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से खरसावां में झारखंड अंतर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 26-29 अक्तूबर तक किया जायेगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से खरसावां में झारखंड अंतर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 26-29 अक्तूबर तक किया जायेगा. खरसावां में ग्रुप-ए वर्ग के मैच होंगे. ग्रुप-ए में घाटशिला स्पोर्टिंग एसोसिएशन, सेरसा चक्रधरपुर, जामताड़ा, पश्चिमी सिंहभूम स्पोर्टिंग एसोसिएशन, सरायकेला स्पोर्टिंग एसोसिएशन व जमशेदपुर स्पोर्टिंग स्पोर्टिंग एसोसिएशन को रखा गया है. जेएसए टीम का ट्रेनिंग कैंप आज से: झारखंड अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट में शिरकत करने के लिए जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन (जेएसए) ने अपनी टीम के लिए संभावितों की सूचि जारी कर दी है. इस प्रतियोगिता में जेएसए की 18 सदस्यीय टीम हिस्सा लेगी. टीम के कोच योगेश शर्मा होंगे. जेएसए टीम का ट्रेनिंग कैंप शुक्रवार को टेल्को स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में दोपहर दो बजे से होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola