परसुडीह : 12 साल से बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

परसुडीह : 12 साल से बंद घर का ताला तोड़ कर लाखों रुपये के गहने व नकद की चोरी

विज्ञापन

फोटो – 24 परसुडीह चोरी 1,2

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

परसुडीह थानांतर्गत हलुदबनी निवासी लक्खी दास के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने करीब चार लाख रुपये के गहने, पीतल के बर्तन और कई सामानों की चोरी कर ली. जानकारी पर परसुडीह पुलिस आयी और मामले की छानबीन की. लक्खी दास ने बताया कि गोलपहाड़ी में उनका एक मकान है. वह पिछले 12 वर्षों से गोलपहाड़ी में ही रह रही है. यह घर 12 वर्ष से बंद है. बुधवार को जब वह अपने बंद घर की सफाई करने के लिए आयी और मेन गेट का ताला खोल कर भीतर गयी, ताे देखा कि उनके अलमारी में रखे पूरे गहने और अन्य सामान गायब है. उन्होंने सेवा ही लक्ष्य संस्था के मानिक मल्लिक को घटना की जानकारी दी. इसके बाद मानिक फौरन मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी परसुडीह पुलिस को दी. चोरों ने घर के पीछे गेट का ताला तोड़ कर घर में प्रवेश किया है. मानिक मल्लिक ने कहा कि परसुडीह क्षेत्र में पुलिस की गश्ती काफी कम हो गयी है. परसुडीह, हलुदबनी क्षेत्र में गश्ती और बढ़ाने की मांग की है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola