कदमा रामजनमनगर: नशा कारोबारी समीप सिंह के घर पर छापा, 18-20 किलो गांजा जब्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Apr 2024 10:58 PM
SDO a surprise raid was conducted against the drug dealer
धालभूम अनुमंडल की एसडीओ पारुल सिंह के नेतृत्व में नशा कारोबारी के खिलाफ छापेमारी मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर: धालभूम अनुमंडल की एसडीओ पारुल सिंह के नेतृत्व में सोमवार की देर शाम कदमा रामजनमनगर में नशा कारोबारी दिव्यांग समीर कुमार सिंह के घर पर गुप्त सूचना के आधार पर औचक छापेमारी की गयी. यहां से 18-20 किलो गांजा जब्त किया गया है. घर से पांच मोबाइल भी जब्त किया गया है. छापेमारी में धालभूम एसडीओ के अलावा कदमा थाना प्रभारी व सशस्त्र बल मौजूद थे. घर के अलग-अलग रूम में दर्जनों पैकेट में गांजा को छुपाकर रखा गया था. इसमें समीर सिंह की बहन एक कमरे को बंद कर उसमें छुपी हुई थी. उसे पुलिस ने महिला बल की मदद से बलपूर्वक खोला. तब गांजा का उक्त खेप बरामद हुआ. खबर लिखे जाने तक आरोपी समीर कुमार सिंह व अन्य के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई जारी थी. वर्जन —- कदमा रामजनमनगर में गुप्त सूचना पर छापेमारी की गयी, वहां 18-20 किलो गांजा जब्त किया गया है. नशा कारोबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश कदमा थाना प्रभारी को दिया गया है. -पारूल सिंह, एसडीओ, धालभूम अनुमंडल.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










