Jamshedpur News : बोड़ाम : दो बाइक की टक्कर में नाबालिग समेत तीन लोग घायल
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन
बोड़ाम थाना अंतर्गत हलुदबनी में शुक्रवार को दो बाइक में टक्कर हो गयी. इस घटना में नाबालिग समेत तीन लोग घायल हो गये.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
बोड़ाम थाना अंतर्गत हलुदबनी में शुक्रवार को दो बाइक में टक्कर हो गयी. इस घटना में नाबालिग समेत तीन लोग घायल हो गये. घायलों में शंकोसाई निवासी जितेंद्र सिंह, राघव सिंह सरदार (9 वर्ष) और आजादनगर निवासी अब्दुल रहमान शामिल हैं. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलने के बाद घायलों के परिजन भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे. परिजन के अनुसार राघव अपने फूफा जितेंद्र सिंह के साथ हाथीखेदा मंदिर से पूजा कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था. जबकि अब्दुल रहमान आजादनगर से पुरुलिया स्थित अपने गांव जा रहा था. इसी दौरान हलुदबनी में दोनों बाइक में टक्कर हो गयी.विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन