जमशेदपुर : राकेश्वर सातवीं बार अध्यक्ष, अमित छठी बार जेम्को यूनियन के महामंत्री बने
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2023 8:43 PM
कंपनी परिसर स्थित नॉलेज सेंटर में यूनियन के 7 कमेटी मेंबर पद पर खड़े 15 प्रत्याशियों को चुनने के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ. जबकि दो सीट निर्वाचन क्षेत्र 4 से रमेश कुमार और निर्वाचन क्षेत्र 5 से अमित सरकार कमेटी मेंबर पद पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गये थे.
जमशेदपुर, अशोक झा. जेम्को वर्कर्स यूनियन चुनाव में झारखंड इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय को सातवीं बार अध्यक्ष और अमित कुमार सरकार को छठी बार महामंत्री चुने गये. शनिवार को कंपनी परिसर स्थित नॉलेज सेंटर में यूनियन के 7 कमेटी मेंबर पद पर खड़े 15 प्रत्याशियों को चुनने के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ. जबकि दो सीट निर्वाचन क्षेत्र 4 से रमेश कुमार और निर्वाचन क्षेत्र 5 से अमित सरकार कमेटी मेंबर पद पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गये थे.
दो पदाधिकारी चुनाव हारे
चुनाव में यूनियन के दो पदाधिकारियों को हार का सामना करना पड़ा. चुनाव हारने वाले पदाधिकारियों में यूनियन के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट लखन मुर्मू और सहायक सचिव अमित कुमार सिंह शामिल है.
जेम्को वर्कर्स यूनियन की नयी कार्यकारिणी
अध्यक्ष : राकेश्वर पांडेय
महामंत्री : अमित सरकार
वाइस प्रेसिडेंट : मंजीत सिंह, मनोज कुमार
सहायक सचिव : समीर कुमार महतो, रमेश कुमार
कोषाध्यक्ष : रवींद्र सिंह
निर्वाचन क्षेत्र 1. सीट 04
प्रत्याशी का नाम कुल मिले वोट
1. अमर महतो : 27 चुनाव जीते
2. जीजी पाल 19 चुनाव जीते
3. मंजीत सिंह 34 चुनाव जीते
4. मनोज कुमार 24 चुनाव जीते
5. अमित कुमार सिंह : 16
6. हंसराज : 08
7. रामचंद्र मोहाली : 04
8. विवेक कुमार सिंह : 12
निर्वाचन संख्या 2, सीट 02
प्रत्याशी का नाम – कुल मिले वोट
1. मोहन सरदार : 15 चुनाव जीते
2. समीर कुमार महतो : 11 चुनाव जीते
3. लखन मुर्मू : 10
4. शैलेंद्र त्रिपाठी : 06
निर्वाचन क्षेत्र 3, सीट – 01
प्रत्याशी का नाम – कुल मिले वोट
1. रविंद्र सिंह : 06
2. हरि गोपाल कृष्णा : 00
3. महेंद्रा नंद : 05
निर्वाचन क्षेत्र 4 : सीट 01
1. रमेश कुमार : निर्विरोध निर्वाचित
निर्वाचन क्षेत्र 5, सीट 01
1. अमित कुमार सरकार : निर्विरोध निर्वाचित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










