jamshedpur news : गोविंदपुर जलापूर्ति योजना की मरम्मत से 13 पंचायतों में पानी सप्लाई ठप

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

परसुडीह, हलुदबनी व सरजामदा की 70 हजार आबादी प्रभावित

विज्ञापन

गोविंदपुर जलापूर्ति योजना की मरम्मत से 13 पंचायतों में पानी सप्लाई ठप

परसुडीह, हलुदबनी व सरजामदा की 70 हजार आबादी प्रभावित

बिना वैकल्पिक व्यवस्था और पूर्व सूचना के पानी बंद करने से बढ़ी परेशानी

jamshedpur news :

गर्मी के मौसम में होने वाले जल संकट को देखते हुए गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के तहत मुख्य पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य सोमवार से शुरू किया गया. राहरगोड़ा खटाल और वाशिंग सेंटर के पास बड़े लीकेज को दुरुस्त करने के लिए जेसीबी से खुदाई की जा रही है. इस कार्य के कारण परसुडीह, सरजामदा और हलुदबनी क्षेत्र की 13 पंचायतों की लगभग 65 बस्तियों में जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी है. पानी सप्लाई की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से करीब 70 हजार लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

पानी सप्लाई प्रभावित क्षेत्रों के लोगों में सबसे अधिक नाराजगी इस बात को लेकर है कि एजेंसी या विभाग की ओर से कोई पूर्व सूचना नहीं दी गयी, जिससे वे पानी संग्रह नहीं कर सके. गृहिणियों से लेकर बुजुर्गों तक को पानी के लिए चापाकलों और दूर-दराज के स्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है. इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित होकर रह गयी है. लोगों ने विभाग व एजेंसी से मुख्य पाइपलाइन की मरम्मत का काम यथा शीघ्र संपन्न करने की मांग की, जिससे उनकी पानी को लेकर हो रही परेशानी दूर हो सके.

मरम्मत पूरी होने में एक सप्ताह से अधिक समय लगेगा

पाइप लाइन मरम्मत का काम करा रही एजेंसी जेमिनी इंटरप्राइजेज के अरुण कुमार ने बताया कि लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा था और कई इलाकों में प्रेशर नहीं मिल रहा था. खुदाई शुरू हो चुकी है, मरम्मत पूरी होने में एक सप्ताह से अधिक समय लग सकता है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola