Jamshedpur News : सुंदरनगर फाटक को ट्रक ने किया क्षतिग्रस्त, लगा जाम, करीब दो घंटे तक फंसे रहे लोग

Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : सुंदरनगर थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक को एक अनियंत्रित 407 ट्रक ने क्षतिग्रस्त कर दिया. जिसके कारण फाटक काफी देर तक फंसा रह गया. काफी मशक्कत के बाद किसी तरह फाटक को ठीक किया गया.

विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक को किया जब्त

Jamshedpur News :

सुंदरनगर थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक को एक अनियंत्रित 407 ट्रक ने क्षतिग्रस्त कर दिया. जिसके कारण फाटक काफी देर तक फंसा रह गया. काफी मशक्कत के बाद किसी तरह फाटक को ठीक किया गया. इस दौरान करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही. मिली जानकारी के अनुसार, सुंदरनगर फाटक के पास दोपहर लगभग 1:00 बजे के आसपास एक पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के लिए रेलवे फाटक को गिराया गया था. इसी दौरान एक 407 ट्रक ने फाटक को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे फाटक क्षतिग्रस्त होकर फंस गया और ट्रेन के गुजरने के काफी देर बाद तक फाटक नहीं उठा. देखते ही देखते फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. स्थानीय लोगों की मदद से फाटक को किसी तरह से दूसरी ओर साइड किया गया. इस दौरान करीब दो घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे. पुलिस ने 407 ट्रक को जब्त कर लिया है. फाटक में तैनात गेटमैन उपेंद्र सिंह ने बताया कि एक पैसेंजर ट्रेन आ रही थी, जिसको लेकर फाटक गिराया गया था. इसी दौरान अचानक जोरदार आवाज आयी, जाकर देखा तो एक ट्रक ने फाटक में जोरदार टक्कर मार दिया था, जिससे गेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. बाद में इसको हटाया जा सका और यातायात सामान्य हो सकी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola