Jamshedpur News : बन्ना, सरयू, डॉ अजय, पूर्णिमा, सहिस, मीरा, दिनेशानंद, समीर समेत कई नेता आज करेंगे नामांकन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिला की सभी छह विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार को कई दिग्गज नामांकन करेंगे. जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास साहू, कांग्रेस से डॉ अजय कुमार, पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह नामांकन करेंगे.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
पूर्वी सिंहभूम जिला की सभी छह विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार को कई दिग्गज नामांकन करेंगे. जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास साहू, कांग्रेस से डॉ अजय कुमार, पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह नामांकन करेंगे. जमशेदपुर पश्चिमी से कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता, एनडीए से जदयू नेता सरयू राय नामांकन करेंगे. वहीं पोटका से भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा, जुगसलाई से आजसू प्रत्याशी रामचंद्र सहिस, बहरागोड़ा से भाजपा प्रत्याशी डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती, घाटशिला से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन भी नामांकन करेंगे. पूर्णिमा दास साहू के नामांकन के पहले कार्यकर्ता एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में जुटेंगे. भालुबासा में शीतला माता के पूजन कर पूर्णिमा चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगी. इधर, सरयू राय के नामांकन में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, मदन सहनी, श्याम रजक, अरुण भारतीय और सुदेश महतो के शामिल होने की संभावना है. नामांकन के पूर्व कार्यकर्ता साकची स्थित बोधि टैंपल मैदान में जुटेंगे.कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार सुबह नौ बजे गोलमुरी मुख्य सड़क पर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा के पश्चात कार्यकर्ताओं के साथ आमबगान मैदान पहुंचेंगे. जहां डॉ अजय कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. उसके बाद नामांकन के लिए प्रस्थान करेंगे.
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन