jamshedpur news : निर्मल महतो स्टेडियम में गेल ने की मॉक ड्रिल

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

वार्षिक ऑफसाइट लेवल-3 मॉक ड्रिल का आयोजन

विज्ञापन

jamshedpur news :

कदमा स्थित निर्मल महतो स्टेडियम में बुधवार को गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वार्षिक ऑफसाइट लेवल-3 मॉक ड्रिल का आयोजन किया. इसका उद्देश्य संभावित औद्योगिक आपदा की स्थिति में आपातकालीन प्रतिक्रिया और विभिन्न एजेंसियों के समन्वय को परखना था. इसमें जिला प्रशासन के साथ-साथ इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, गेल गैस आदित्यपुर, गेल बोकारो और झारखंड अग्निशमन विभाग के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. महाप्रबंधक गौरी शंकर मिश्रा ने इसे सुरक्षा सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम बताया. जीए प्रभारी ने पाइपलाइन क्षेत्र में बिना अनुमति खुदाई न करने की अपील की. जिले में गेल 14 सीएनजी स्टेशनों और 8,000 से अधिक पीएनजी कनेक्शन के जरिये सेवा दे रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola