गोलमुरी : छेड़खानी का विरोध कर रहे पिता पर पेचकस से हमला,जख्मी
Updated at : 09 May 2024 9:38 PM (IST)
विज्ञापन

गोलमुरी : छेड़खानी का विरोध कर रहे पिता पर पेचकस से हमला,जख्मी
विज्ञापन
जमशेदपुर.
गोलमुरी थानांतर्गत एबीएम कॉलेज के पास छेड़खानी का विरोध कर रहे पिता पर बदमाशों ने पेचकस से हमला कर दिया. हमले में लड़की के पिता जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया. घटना गुरुवार की शाम करीब सात बजे की है. पिता ने बताया कि उनकी बेटी को आने जाने के दौरान टेंपो चालक सौराब अंसारी छेड़खानी करता था. इसकी शिकायत बेटी ने पहले भी कई बार घर आकर की थी. गुरुवार की शाम को उनकी बेटी कुछ सामान लेने के लिए जा रही थी. उसी दौरान बदमाशों ने छेड़खानी करने लगे. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो टेंपो चालक ने पेचकस से उन पर हमला कर दिया. जिससे उनके हाथ पर चोट लगी है. घटना के बाद वह हल्ला मचाया. जिसके बाद आस पास के लोग मौके पर जुट गये. इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने के बाद गोलमुरी पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




