IRCTC/Indian Railways News : झारखंड के जमशेदपुर से दक्षिण भारत का सफर हुआ आसान, पटरी पर दौड़ी टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Jan 2021 10:58 AM
IRCTC/Indian Railways News, Jharkhand News, जमशेदपुर न्यूज (कुमार आनंद) : कोरोना के कारण दस माह बंद रही टाटा एलएप्पी एक्सप्रेस के विकल्प के रूप में दक्षिण भारत जाने के लिए टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन आज गुरूवार से शुरू हो गया. बुधवार को इसका विधिवत उदघाटन जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो और चक्रधरपुर डिवीजन डीआरएम विजय कुमार साहू ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया.
IRCTC/Indian Railways News, Jharkhand News, जमशेदपुर न्यूज (कुमार आनंद) : कोरोना के कारण दस माह बंद रही टाटा एलएप्पी एक्सप्रेस के विकल्प के रूप में दक्षिण भारत जाने के लिए टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन आज गुरूवार से शुरू हो गया. बुधवार को इसका विधिवत उदघाटन जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो और चक्रधरपुर डिवीजन डीआरएम विजय कुमार साहू ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया.
Tata Ernakulam Express Special Train Update: टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन आज गुरूवार तड़के 5.15 बजे टाटानगर स्टेशन खुली. एर्नाकुलम भाया काटपाडी स्पेशल ट्रेन की क्षमता 21 कोच की है. इसमें थर्ड एसी 4, सीकेंड 1, स्लीपर 11, जनरल कोच 2, गार्ड बोगी 2, पैट्री का एक कोच शामिल है. ट्रेन संख्या 08189 यह ट्रेन सप्ताह में गुरूवार के अलावा रविवार को टाटानगर स्टेशन से खुलेगी, जबकि वापसी में 08190 मंगलवार व शुक्रवार को तड़के 4.15 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी. जमशेदपुर से दक्षिण भारत के बीच टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलने से जुड़ी हर Hindi News से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.
Tata Ernakulam Express Special Train Update: उदघाटन समारोह में चक्रधरपुर डिवीजन के डीआरएम विजय कुमार साहू ने कहा कि थर्ड लाइन का काम जल्द पूरा किया जायेगा. धीरे-धीरे परिस्थित सामान्य होने पर सभी सेक्शन में एक-एक पैसेंजर ट्रेन के परिचालन का प्रस्ताव भेजा गया है. उम्मीद है. बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद यह शुरू की जायेगी. दस माह से चक्रधरपुर लोडिंग में देश में नंबर वन बना हुआ है. आगे भी इसे मेनटेन किया जायेगा
टाटा बादामपहाड़ सेक्शन में हल्दीपोखर समेत चार स्टेशनों को लोडिंग-अनलोडिंग के लिए खास तौर पर विकसित किया जा रहा है. स्वागत भाषण सीनियर डीसीएम मनीष पाठक ने दिया. मंच पर डीआरएम के अलावा एआरएम विनोद कुमार, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, टाटा स्टेशन निदेशक एचके बलमुचु, सीआइ शंकर झा, डिप्टी एसएस कॉमर्शियल सुनील कुमार, अर्पिता मैती, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार मौजूद थे, जबकि समारोह में भाजपा नेता राजेश शुक्ला,बबुआ सिंह, पप्पू सिंह, अनिल मोदी,अध्यक्ष घीघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा उर्फ बॉबी, धनंजय उपाध्याय, आनंद कुमार, बागबेड़ा मंडल संजय सिंह, राकेश यादव,मुरारी, कदमा दीपू सिंह, अनिल सिंह, हरेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद थे.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










