जमशेदपुर में भीषण हादसा, केरला पब्लिक स्कूल के पास लगी आग

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत केरला पब्लिक स्कूल के बगल में भीषण आग लगी गयी. जिसमें एक ट्रक जलकर पूरी तरह खाक हो गयी. फायर बिग्रेड की टीम को सूचना दे दी गयी है.

विज्ञापन

जमशेदपुर में बड़ा हादसा हुआ है. दरअसल शहर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत केरला पब्लिक स्कूल के बगल में भीषण आग लगी गयी. जिसमें एक ट्रक जलकर पूरी तरह खाक हो गयी. जानकारी के मुताबिक फायर बिग्रेड की टीम को सूचना दे दी गयी है. आपको बता दें कि जमशेदपुर में अगलगी की ये पहली घटना नहीं है. इससे पहले बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सीएच एरिया स्थित साई मंदिर के पास रखे केबुल में सोमवार की शाम अचानक आग लग गई थी. जिसके बाद आस-पास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गयी. काफी मशक्कत के बाद आग से काबू पाया गया था. जबकि उलीडीह के टैंक रोड में भी इसी तरह की घटना घटी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola