ePaper

वोटर या उनके परिवार को ही पर्ची दें : डीसी

Updated at : 07 May 2024 11:44 PM (IST)
विज्ञापन
वोटर या उनके परिवार को ही पर्ची दें : डीसी

चुनाव को लेकर डीसी ने की बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ बैठक

विज्ञापन

मतदाता पर्ची के साथ देंगे चुनाव की भी जानकारी

वरीय संवाददाता, आदित्यपुर

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रविशंकर शुक्ला ने मंगलवार को ऑटो क्लस्टर के सभागार में गम्हरिया प्रखंड के बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर के साथ बैठक की. इसमें उन्होंने मतदाता पर्ची वितरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए आपसी समन्वय स्थापित कर शत प्रतिशत योग्य मतदाताओं के बीच मतदाता पर्ची वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मतदाता पर्ची का वितरण शेष बचे मतदाताओं को बुधवार को पूरा कर लेना है. डीसी ने कहा कि मतदाता पर्ची घर के वोटर या उनके परिवार के योग्य सदस्य को ही पर्ची दें. बीएलओ परिवार के योग्य सदस्य को मतदाता पर्ची का वितरण करते हुए शहरी क्षेत्र में लोगों को निर्वाचन संबंधित जानकारी प्रदान कर मतदान के प्रति प्रेरित भी करेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों की मतदान प्रक्रिया में भूमिका सुनिश्चित की जा सके.

कई क्षेत्रों में कम मिला वितरण का प्रतिशत : डीसी श्री शुक्ला ने मतदान केंद्रवार मतदाता सूचना पओ्ची की समीक्षा में कई क्षेत्रों में अपेक्षाकृत वितरण प्रतिशत कम पाया. ऐसे क्षेत्र में आदित्यपुर नगर निगम व संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय के कर्मी के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए मतदाता पर्ची बांटने का निर्देश दिया गया. सभी बीएलओ मतदाताओं के घर पहचान हेतु स्थानीय कर्मियों, वरिष्ठ नागरिक का सहयोग लेते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता या उनके परिवार के योग्य सदस्य को ही पर्ची देने कहा गया. बैठक के अंत में सभी पदाधिकारी, कर्मचार, बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर को मतदाता प्रतिज्ञा दिलाकर लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा या अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने व अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति प्रेरित करने की अपील की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola