घाटशिला: भाई-बहन से आगे बढ़ा रक्षाबंधन का रिश्ता, छात्राओं ने पुलिस जवानों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र
थाना में छात्राओं ने पुलिस को राखी बांधकर रक्षाबंधन मानते बच्चें | Prabhat Khabar Network
घाटशिला थाना में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया।
घाटशिला: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर इस बार घाटशिला में भाई-बहन के रिश्ते से आगे बढ़कर समाज और सुरक्षा के बीच विश्वास का अनूठा संदेश देखने को मिला. घाटशिला थाना परिसर में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्या भारती बीडीएसएल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्राओं ने थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मुंडा सहित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को राखी बांधकर उनके सुरक्षित और सफल सेवा जीवन की कामना की.
आपके शहर में
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने पूरे सम्मान के साथ पुलिस की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और मिठाई खिलाई. पुलिस पदाधिकारी ने छोटी बहनों को शुभकामनाएं दी. थाना परिसर में इस आयोजन ने एक भावनात्मक माहौल तैयार कर दिया, जहां पुलिस और समाज के बीच आत्मीयता का संबंध और मजबूत होता दिखा.
थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मुंडा ने छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में आपसी विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करते हैं. इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य लखनलाल करमाली ने थाना प्रभारी को विद्यालय की ओर से मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया.
मौके पर विद्यालय के आचार्य-आचार्या छंदा मुखर्जी, मल्लिका बनर्जी, कुमुद शर्मा, ओमप्रकाश अवस्थी, लक्खी कांत बारी, गौतम अधिकारी, भवेश कुमार भगत, रंजना मिश्रा, विश्वनाथ बेरा, सुमन महतो, दुखी राम विषई, कौशल्या बारी समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे. इधर, विद्यालय परिसर में भी छात्राओं ने अपने सहपाठी भाइयों को राखी बांधकर इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए