Jharkhand News: फीफा अंडर 17 महिला वर्ल्ड कप के इंडिया कैंप के लिए झारखंड की 7 फुटबॉलरों का चयन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2022 12:50 PM
Jharkhand News: जमशेदपुर में फीफा अंडर 17 महिला वर्ल्ड कप के नेशनल कोचिंग कैंप का आयोजन आज से शुरू हो रहा है. झारखंड की सात बेटियों का इंडिया कैंप के लिए चयन किया गया है. 23 अप्रैल से 31 मई तक फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप के लिए भारतीय टीम का शिविर लगाया जाएगा.
Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर में 23 अप्रैल से 31 मई तक फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप के लिए भारतीय टीम का शिविर लगाया जाएगा. इस शिविर के लिए झारखंड की 7 महिला फुटबॉलरों का चयन किया गया है. विभिन्न राज्यों से कुल 33 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. कैंप के लिए चुनी गई झारखंड की महिला फुटबॉलरों को जमशेदपुर में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है.
जमशेदपुर में नेशनल कोचिंग कैंप
राष्ट्रीय कैंप में झारखंड की गोलकीपर अंजलि मुंडा, डिफेंडर सेलिना कुमारी, सुधा अनीता तिर्की, अष्टम उरांव, पूर्णिमा कुमारी, मिडफील्डर नीतू लिंडा और विंगर अनीता कुमारी का चयन किया गया है. ऑल इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय कैंप के लिए कुल 33 महिला फुटबॉलरों का चयन किया गया है. कैंप जमशेदपुर के फ्लैट लेट और जेआरडी में होगा.
Also Read: झारखंड में डायन-बिसाही में वृद्ध दंपती की बेरहमी से हत्या, आरोपी महिला ने किया थाने में सरेंडर
झारखंड की सात महिला खिलाड़ी
जमशेदपुर में नेशनल कोचिंग कैंप का आयोजन आज से शुरू हो रहा है. झारखंड की सात बेटियों का इंडिया कैंप के लिए चयन किया गया है. इनमें अंजली मुंडा, सलीना कुमारी, सुधा अंकिता तिर्की, अष्टम उरांव, पूर्णिमा कुमारी, नीतू लिंडा एवं अनीता कुमारी शामिल हैं. इसमें विभिन्न राज्यों से कुल 33 खिलाड़ियों का चयन किया गया है.
Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: फीफा अंडर 17 महिला वर्ल्ड कप के इंडिया कैंप में झारखंड की 7 फुटबॉलर
रिपोर्ट: निसार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










