ऑर्थो विभाग के कर्मचारी को दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन

एमजीएम अस्पताल के ऑर्थो विभाग के कर्मचारी जॉनी मुखी सेवानिवृत हो गये. विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें एक सादे समारोह में विदाई दी. इसके पहले विभाग में विश्व डॉक्टर्स डे के अवसर पर केक काटा गया. जिसके बाद जॉनी मुखी को विदाई दी गयी.

विज्ञापन

जमशेदपुर :

एमजीएम अस्पताल के ऑर्थो विभाग के कर्मचारी जॉनी मुखी सेवानिवृत हो गये. विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें एक सादे समारोह में विदाई दी. इसके पहले विभाग में विश्व डॉक्टर्स डे के अवसर पर केक काटा गया. जिसके बाद जॉनी मुखी को विदाई दी गयी. इस कार्यक्रम में उपस्थित ऑर्थो विभाग के एचओडी डॉ वाई सांगा ने कहा कि जॉनी मुखी ड्यूटी हमेशा ईमानदारी से करते थे. रिटायर्ड होना एक प्रक्रिया है. लेकिन वे यहां के कर्मचारियों के बीच हमेशा रहेंगे. जब भी जरूरत होगी हमलोग उनके साथ हैं. वहीं जॉनी मुखी ने कहा कि विभाग में काम के दौरान किसी भी पदाधिकारी से कोई दिक्कत नहीं हुई. यहां हमको काफी प्यार मिला है, जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है. इस दौरान विभाग के कई डॉक्टर, नर्स व कर्मचारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola