नक्शा विचलन मामले में हाइकोर्ट में सुनवाई आज

Updated:
विज्ञापन

Hearing in High Court today in map deviation case

विज्ञापन

जमशेदपुर . जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति क्षेत्र में नक्शा विचलन मामले में दायर जनहित याचिका पर 23 अप्रैल मंगलवार को झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई होगी. नक्शा विचलन कर भवन बनाने वालों और पार्किंग की जगह को व्यवसायिक दुकानों में तब्दील करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं करने पर साकची निवासी राकेश झा की जनहित याचिका (2078 /2018) दाखिल की गयी है. याचिका में आरोप है कि जमशेदपुर में बिल्डरों ने जमशेदपुर अक्षेस से सांठगांठ कर नक्शा विचलन कर भवन बनाया. जो नगर निकाय (टाउन प्लानिंग) के नियमों का घोर उल्लंघन है. 2011 में अक्षेस ने हाइकोर्ट के आदेश पर शहर के 46 अवैध भवनों को चिह्नित कर सील किया था. इसके तहत आम लोगों के बुनियादी और कानूनी अधिकारों का हनन करने के साथ ही पर्यावरण कानूनों का भी उल्लंघन किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola