गोलमुरी : डिलेवरी ब्वॉय पर हमला कर मोबाइल- पैसे की लूट, गंभीर
गोलमुरी : डिलेवरी ब्चॉय पर हमला कर मोबाइल- नकद की लूट, गंभीर
फोटो- 27 गोलमुरी लूट जमशेदपुर. गोलमुरी थानांतर्गत टीनप्लेट चौक के पास जमैटो डिलेवरी ब्वॉय धीरज सिंह से अज्ञात बदमाशों ने हमला कर मोबाइल, 1200 रुपये और खाना लूट लिया. धीरज कुमार के चेहरे पर गंभीर रूप से चोट लगी है. धीरज को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती किया गया है. घटना मंगलवार की रात करीब 1 बजे की है. धीरज के भाई ने गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है. धीरज ऑर्डर लेकर टेल्को की ओर जा रहा था. टीनप्लेट चौक के पास उसे दो युवकों ने रोका. उसके बाद उन दोनों ने उससे जबरन मोबाइल और रूपये छीनने लगा. लेकिन धीरज ने उन दोनों का विरोध कर दिया. इसके बाद युवकों ने रॉड से धीरज पर हमला कर दिया. जिससे धीरज गंभीर रूप से जख्मी हो कर गिर गया. उसके बाद बदमाशों ने मोबाइल, रुपये और खाना लेकर मौके से फरार हो गये. थोड़ी देर के बाद धीरज को होश आया. उसके बाद वह खुद बाइक से अपना घर कीताडीह पहुंचा. जहां उसे खून से लतपथ देख कर परिजनों ने उसे सदर अस्पताल लेकर गये. जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए