Jamshedpur news. एलएंडटी के चेयरमैन का इंटक समेत तमाम मजदूर संगठनों ने फूंका पुतला
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
मजदूर विरोधी बयान से मजदूर संगठनों में गुस्सा
विज्ञापन
Jamshedpur news.
एलएंडटी के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यम द्वारा सप्ताह में मजदूरों से 90 घंटे काम कराने के दिये गये बयान को लेकर मजदूर संगठनों में गुस्सा है. इसे लेकर मजदूर नेताओं ने साकची गोलचक्कर पर एलएंडटी के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यम का पुतला फूंका और नारेबाजी की.पुतला दहन के दौरान ‘एलएंडटी हाय हाय‘ के नारे लगाये गये. इंटक के राष्ट्रीय महासचिव सह टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव राकेश साहू, जिला अध्यक्ष अभिनंदन सिंह, सीएसपी सिंह, सागर साहू, संतोष सिंह, सुमित साहू, सुरेश कुमार, विकास कुमार, गौतम साहू और अन्य मजदूर साथी उपस्थित थे. नितेश राज ने एलएंडटी के चेयरमैन से अपने बयान पर माफी मांगने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गयी, तो विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन