जमशेदपुर में मनाया जाएगा भाजपा का 44वां स्थापना दिवस, पार्टी प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी होंगे शामिल

Updated:
विज्ञापन

Photo: Social Media

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में गुरुवार को तुलसी भवन में भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई थी.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

जमशेदपुर : भाजपा का 44वां स्थापना दिवस जमशेदपुर के साकची स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को मनाया जायेगा. इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राज्यसभा सांसद एवं झारखंड के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. आयोजन में महापुरुषों को स्मरण कर उनके छवि चित्रों पर माल्यार्पण व नमन करने के पश्चात भाजपा के ध्वज का ध्वजारोहण किया जायेगा. इसके बाद वे जमशेदपुर महानगर के प्रमुख और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संवाद करेंगे. स्थापना दिवस को लेकर भाजपा ने तैयारी पूरी कर ली है.

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में गुरुवार को तुलसी भवन में भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई थी. बैठक में भाजपा के स्थापना दिवस को भव्य रूप में मनाने एवं बूथ स्तर पर चल रहे अभियान की समीक्षा के संग चुनावी कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी थी.

Also Read: पिंटू के पक्ष में उतरा झामुमो, कहा- गलतबयानी कर रही है भाजपा

पार्टी के स्थापना दिवस पर बूथ अध्यक्ष से लेकर सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों पर सम्मानपूर्वक भाजपा का ध्वज लगायेंगे. स्थापना दिवस को मंडल स्तर एवं बूथ स्तर पर मनाने की कार्ययोजना बनायी गयी. बैठक में संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, राकेश सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, विजय तिवारी, राजीव सिंह, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola