मानगो के समता नगर में भाजपा ने तिरंगे का किया वितरण
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
मानगो के समता नगर में भाजपाइयों ने आजादी के 77 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव मनाने के लिए हर घर में तिरंगा बांटने का अभियान मंगलवार से शुरू किया.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
मानगो के समता नगर में भाजपाइयों ने आजादी के 77 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव मनाने के लिए हर घर में तिरंगा बांटने का अभियान मंगलवार से शुरू किया. भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में प्रभातफेरी निकाल कर भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारे के साथ लोगों ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर तिरंगे का वितरण किया. समता नगर में लगभग दो सौ घरों में लोगों को तिरंगा देकर घर में तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया. कार्यक्रम में भाजपा उलीडीह मंडल के पूर्व अध्यक्ष सह अभियान के संयोजक अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा, ललन तिवारी, संजय सिंह, मनोज ठाकुर, अजीत राय, सुधीर सिंह, शिबू नंदी, राम प्यारे सहित बस्तीवासी मौजूद थे.बर्मामाइंस-ईस्ट प्लांट बस्ती में भाजपा ने चलाया घर-घर तिरंगा अभियान
जमशेदपुर. भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी के नेतृत्व में बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती के सभी घरों में घूम-घूम कर तिरंगा लगाने का जन जागरण अभियान चलाया गया. श्री बंटी ने कहा कि भाजपा की ओर से पिछले कई वर्षों से ””हर घर तिरंगा”” अभियान चलाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस महापर्व के रूप में मनाया जा रहा है. कार्यक्रम में महेंद्र रजक, संतोष कुमार ठाकुर, मिंटू मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, रमेश पांडे समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन