जेल में बंद कुख्यात नीरज सिंह की मां ने एसपी से की अमरनाथ सिंह के भाई की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

मानगो निवासी व शातिर बदमाश नीरज सिंह उर्फ नीरज भगीना की मां सुचिता देवी ने गुरुवार को एसपी से शातिर बदमाश अमरनाथ सिंह के भाई शक्तिनाथ सिंह उर्फ डब्लू के खिलाफ लिखित शिकायत की है.

विज्ञापन

जमशेदपुर :

मानगो गौड़ बस्ती शांतिनगर रोड नंबर-6 निवासी व शातिर बदमाश नीरज सिंह उर्फ नीरज भगीना की मां सुचिता देवी ने गुरुवार को एसपी से शातिर बदमाश अमरनाथ सिंह के भाई शक्तिनाथ सिंह उर्फ डब्लू के खिलाफ लिखित शिकायत की है. शिकायत में सुचिता देवी ने बताया कि गत 19 जुलाई को शक्तिनाथ सिंह समेत कुछ अन्य लोग घर में घुसकर 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की. पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करे. एसपी ने जांच का भरोसा दिया है. इधर, उलीडीह पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में जमीन के बकाये रकम को लेकर विवाद है. जांच की जा रही है. मालूम हो कि घाघीडीह जेल में बंद नीरज सिंह उर्फ नीरज भगीना शातिर अपराधी अमरनाथ सिंह के गिरोह से ही जुड़ा है. पिछले दिनों अमरनाथ सिंह की बासुकीनाथ में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola