Advertisement
प्रदेश महिला कांग्रेस: कारोबारियों के खिलाफ अभियान, महिलाओं ने तोड़ीं शराब भट्ठियां
जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने स्थानीय महिलाओं के साथ जमशेदपुर की बस्तियों में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान बाराद्वारी देवनगर स्थित राजेंद्र आश्रम अौर भुइयांडीह चंडी नगर में शराब कारोबारियों से तू-तू, मैं-मैं हुई. अभियान के दौरान साकची व सीतारामडेरा थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों को खदेड़ा अौर दो दिन […]
जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने स्थानीय महिलाओं के साथ जमशेदपुर की बस्तियों में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान बाराद्वारी देवनगर स्थित राजेंद्र आश्रम अौर भुइयांडीह चंडी नगर में शराब कारोबारियों से तू-तू, मैं-मैं हुई. अभियान के दौरान साकची व सीतारामडेरा थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों को खदेड़ा अौर दो दिन के अंदर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.
सबसे पहले प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव पूजा सिंह, उषा यादव बाराद्वारी पहुंचीं. इसके बाद देवनगर स्थित राजेंद्र आश्रम, सुभाष अाश्रम अौर शास्त्री आश्रम में अवैध देसी शराब बिकने वाले घरों में पहुंचकर जार में रखी शराब सड़क पर बहा दी. राजेंद्र आश्रम में कुछ स्थानीय युवकों की महिलाओं से बकझक हुई. अंत में महिलाएं भुइयांडीह चंडीनगर पहुंची. यहां दो मंजिला एक घर में विदेशी शराब पिलायी जा रही थी. यहां कमरे से शराब की खाली बोतल मिली.
पूजा सिंह के पैर में कांच का टुकड़ा घुसा : अभियान के चंडीनगर में शराब की टूटी बोतल के कांच का टुकड़ा पूजा सिंह के पैर में घुस गया, जिसके चलते पैर से काफी खून निकल गया. बाद में उनका प्राथमिक उपचार करवाया गया.
जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने भाग नहीं लिया : अभियान में जिला महिला कांग्रेस का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था. मालूम हो कि जमशेदपुर महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत आनंद को निष्कासित करने के बाद पद रिक्त पड़ा हुआ है.
अवैध शराब के खिलाफ महिला कांग्रेस ने अभियान की शुरुआत की है. इससे नाराज शराब कारोबारियों से धमकी मिलनी शुरू हो गयी है, लेकिन इससे अभियान नहीं रुकेगा. अभियान में बस्ती की स्थानीय महिलाओं ने पूरा साथ दिया.
पूजा सिंह, सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी. झारखंड
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement