हर्ट के ऑपरेशन के बाद भी 80 वर्षीय वृद्धा ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
हार्ट का हुआ ऑपरेशन के बाद भी 80 वर्षीय वृद्ध ने भगवान सूर्य को दी अर्घ्य
विज्ञापन
फोटो- 8 गुलाब देवी
जमशेदपुर.
परसुडीह के सोपोडेरा की रहने वाली 80 वर्षीय गुलाब देवी ने छठ महापर्व के मौके पर भगवान सूर्य को अर्घ दिया. नरवा के गुर्रा नदी में घंटों खड़ी होकर उन्होंने भगवान सूर्य की अराधना की. गुलाब देवी का करीब एक माह पूर्व दो अक्तूबर को हार्ट का ऑपरेशन हुआ था. उसके बाद पांच दिनों तक टाटा मेन अस्पताल के आइसीयू में वह इलाजरत रहीं. 12 अक्तूबर को अस्पताल से छुट्टी मिली. डॉक्टरों ने उन्हें सिर्फ और सिर्फ आराम करने की सलाह दी थी. लेकिन, छठ महापर्व की आस्था और महापर्व करने की जिद्द के आगे परिवार के किसी सदस्य का कुछ नहीं चला. परिवार के लोगों ने उनकी सेहत को देखते हुए आराम करने की बात की. लेकिन, हर वर्ष की तरह उन्होंने छठ पर्व को करने की बात कही और उपवास रखकर पूरे नियम से छठ महापर्व की उपासना कर भगवान सूर्य को अर्घ दिया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन