24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

एएनएम हड़ताल पर, पोलियो अभियान आज से (एएनएम)

एएनएम हड़ताल पर, पोलियो अभियान आज से (एएनएम) जमशेदपुर. जिले में 17 से 19 जनवरी तक चलने वाले तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारी का दावा सिविल सर्जन डॉक्टर एस के झा कर रहे हैं, वहीं अभियान में अहम भूमिका निभाने वाली 200 से ज्यादा एएनएम व जीएनएम स्थायी करने की मांग पर हड़ताल […]

एएनएम हड़ताल पर, पोलियो अभियान आज से (एएनएम) जमशेदपुर. जिले में 17 से 19 जनवरी तक चलने वाले तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारी का दावा सिविल सर्जन डॉक्टर एस के झा कर रहे हैं, वहीं अभियान में अहम भूमिका निभाने वाली 200 से ज्यादा एएनएम व जीएनएम स्थायी करने की मांग पर हड़ताल पर हैं. सभी ब्लॉक व सदर अस्पताल में नियुक्त एएनएम भी हड़ताल में शामिल हो गयी. इसका अस्पताल सहित अन्य केंद्रों पर असर दिखने लगा. शनिवार को इन्होंने सिविल सर्जन ऑफिस के पास शांति पूर्वक धरना दिया. उन्होंने सभी अनुबंध पदाधिकारियों व कर्मचारियों का समायोजन करने, सरकार की ओर से एएनएम की बहाली रद्द करने, सीपीएफ व जीआइसी में कटौती, मुखिया से उपस्थिति विवरणी लेने की बाध्यता समाप्त करने की मांग कर रही है. पल्स पोलियो में नहीं करेंगी काम सिविल सर्जन ऑफिस के पास धरना दे रही एएनएम व जीएनएम ने बताया कि हम लोग रविवार से शुरू हो रहे पल्स पोलियाे कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें