28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्वष्णिुगुरुर्देवो महेश्वर: …

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुगुरुर्देवो महेश्वर: … (फोटो : मनमोहन.)-साकची स्थित श्रीश्री बालानंद तीर्थ आश्रम में गुरु पूजालाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुरसाकची स्थित श्रीश्री बालानंद तीर्थ आश्रम में रविवार को परम पूज्य गुरु मोहनानंद महाराज का 112वां अाविर्भाव दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विधि-विधान के साथ गुरु पूजा व अभिषेक किया गया. गुरुभाई-बहनों ने पूजा में शामिल होकर […]

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुगुरुर्देवो महेश्वर: … (फोटो : मनमोहन.)-साकची स्थित श्रीश्री बालानंद तीर्थ आश्रम में गुरु पूजालाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुरसाकची स्थित श्रीश्री बालानंद तीर्थ आश्रम में रविवार को परम पूज्य गुरु मोहनानंद महाराज का 112वां अाविर्भाव दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विधि-विधान के साथ गुरु पूजा व अभिषेक किया गया. गुरुभाई-बहनों ने पूजा में शामिल होकर गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुगुरुर्देवो महेश्वरः… पाठ के साथ गुरुवंदना की और गुरु के चरणों में शीष नवाये. आश्रम के श्री दिनेशानंद ब्रह्मचारी के सान्निध्य में पूजा संपन्न हुई. इसके बाद भजन-कीर्तन व भंडारा हुआ, जिसमें सभी गुरुभाई-बहन शामिल हुए.विश्वात्मानंद ब्रह्मचारी का स्वागत, दीक्षा दान आजआविर्भाव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित अनुष्ठान में शामिल होने के लिए वाराणसी आश्रम के मठाधीश विश्वात्मानंद ब्रह्मचारीजी महाराज रविवार रात शहर पहुंचे. यहां टाटानगर स्टेशन पर आश्रम के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया. सोमवार को आश्रम में पूजन, हवन, कीर्तन व दीक्षादान समारोह होगा. आयोजन में आश्रम के प्रेसिडेंट समरेंद्र बख्शी, अचिंतम गुप्ता समेत सदस्य व गुरुभाई-बहन सहयोग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें