23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

नहीं रहे भाईजी भोजपुरिया

नहीं रहे भाईजी भोजपुरिया (फोटो भाई जी भोजपुरिया के नाम से सेव है)रांची आवास पर दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधनबनारस में हुई अंत्येष्टि, बड़े पुत्र ने दी मुखाग्निवरीय संवाददाता, जमशेदपुर : भोजपुरी को देश-विदेश में स्थापित कराने के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले भोजपुरी के प्रसिद्ध संस्कृति कर्मी डॉ बीएन तिवारी उर्फ भाईजी […]

नहीं रहे भाईजी भोजपुरिया (फोटो भाई जी भोजपुरिया के नाम से सेव है)रांची आवास पर दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधनबनारस में हुई अंत्येष्टि, बड़े पुत्र ने दी मुखाग्निवरीय संवाददाता, जमशेदपुर : भोजपुरी को देश-विदेश में स्थापित कराने के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले भोजपुरी के प्रसिद्ध संस्कृति कर्मी डॉ बीएन तिवारी उर्फ भाईजी भोजपुरिया का मंगलवार की रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. 77 वर्षीय भाईजी भोजपुरिया विगत कुछ समय से बीमार थे, जिसके बाद हाल ही में वे दिल्ली से इलाज के बाद स्वस्थ होकर लौटे थे. गत रात्रि 3.30 बजे पंडरा स्थित आवास पर दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. वे अपने पीछे दो पुत्र एवं चार पुत्रियों समेत भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं. डॉ तिवारी का मंगलवार को बनारस के मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. उनके बड़े बेटे कन्हैया तिवारी ने मुखाग्नि दी. भोजपुरी को दिलाया एक मुकामडॉ बीएन तिवारी पिछले चार दशक से भी अधिक समय से भोजपुरी एवं भोजपुरिया समाज की सेवा के लिए समर्पित रहे़ उन्होंने अखिल विश्व भोजपुरी विकास मंच, भोजपुरी समाज, भोजपुरी समाज मंच, भोजपुरी विकास मंच समेत कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं का गठन किया एवं उनके माध्यम से भोजपुरी को पूरी दुनिया में प्रतिष्ठित और स्थापित करने के लिए प्रयासरत रहे.प्रखर अभिनेता भी थे भाईजीडॉ तिवारी खुद एक प्रखर अभिनेता के साथ ही गीतकार, संगीतकार एवं साहित्यकार भी थे. उन्होंने गंगोत्री जैसी फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ भी काम किया़ उनकी ‘प्यासा पनघट’ व ‘धर्मावती के कछार पर’ शीर्षक से दो महत्वपूर्ण कृतियां भी प्रकाशित हो चुकी है़ंफिल्म सेंसर बोर्ड में भी रहेमूल रूप से बिहार के बक्सर जिले के ब्रह्मपुर के निकट नंदपुर गांव के रहने वाले डॉ तिवारी पुलिस सेवा में थे़ पुलिस सेवा में रहते हुए उन्होंने छह वर्षों तक केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड में भी अपनी सेवा दी़ डॉ तिवारी ने बिहार-झारखंड इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन का गठन कर बिहार में भोजपुरी व झारखंड में नागपुरी फिल्मों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभायी़लोक कलाकारों को दिलाया मंचडॉ तिवारी ने पिछले तीन दशकों में भोजपुरी के नये लोक कलाकारों को मंच प्रदान करने का काम भी किया़ भोजपुरी साहित्य एवं संस्कृति को स्थापित करने में उन्होंने अहम भूमिका निभायी़ जमशेदपुर में भी उनके प्रशंसकों एवं चाहने वालों की बड़ी संख्या है जिनमें उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गयी है.जमशेदपुर से रांची पहुंचे समर्थकउनके निधन की खबर मिलने के बाद जमशेदपुुर से भी उनके अनेक समर्थक रांची स्थित उनके निवास पर पहुंच उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये. जमशेदपुर से तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ नर्मदेश्वर पांडेय, संपूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह, यमुना तिवारी व्यथित, यमुना तिवारी हर्षित, रंजन दुबे, मिथिलेश श्रीवास्तव आदि अनेक लोग शामिल थे. जमशेदपुर के समर्थकों-संस्थाओं में शोक की लहरसंपूर्ण भोजपुरी विकास मंच ने मंगलवार अपराह्न केबुल सामुदायिक भवन में शोक सभा का आयोजन किया. प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित उक्त सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. वक्ताओं ने भोजपुरी भाषा एवं भोजपुरिया समाज के लिए किये उनके कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके निधन से भोजपुरिया समाज ने अपना एक नेतृत्वकर्ता खो दिया है. इसमें डॉ नर्मदेश्वर पांडेय, यमुना तिवारी व्यथित, यमुना तिवारी हर्षित, मिथिलेश श्रीवास्तव, रंजन दुबे, विजय किशोर चौबे, शशि मिश्रा, ललित पांडेय, उमेश पांडेय, जगदीश मिश्र, उषा सिंह, राजेश पांडेय, राजेश रसिक, पंचानन सिंह, नरेंद्र कुमार आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे.साहित्य कला परिषद् ने जताया शोकसाहित्य कला परिषद् ने भाई जी भोजपुरिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है. संस्था के अध्यक्ष दिलीप ओझा एवं महासचिव उमा सिंह ने भाई जी की भोजपुरी भाषा की सेवा को याद करते हुए उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये.सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद्सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद्, जमशेदपुर ने भी भोजपुरी के प्रति समर्पित साधक भाईजी भोजपुरिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है. संस्था के अरविंद विद्रोही, गंगा प्रसाद अरुण, मनोकामना सिंह अजय, जयशंकर दुबे तथा भोजपुरी जन जागरण अभियान के राजेश भोजपुरिया ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें