28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

24 घंटे छाये रहेंगे बादल

जमशेदपुर. अगले 24 घंटे तक आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं. इस दौरान छिटपुट बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के ऊपरी वायुमंडल में हवा का निम्न दबाव बना हुआ है. जिस कारण गुरुवार की सुबह से ही आंशिक रूप से बादल छाये रहे. अगले […]

जमशेदपुर. अगले 24 घंटे तक आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं. इस दौरान छिटपुट बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के ऊपरी वायुमंडल में हवा का निम्न दबाव बना हुआ है. जिस कारण गुरुवार की सुबह से ही आंशिक रूप से बादल छाये रहे. अगले 24 घंटे तक यह स्थिति बनी रहने की संभावना है.

मौसम साफ होने के बाद तापमान में गिरावट आने की भी उम्मीद है. ऐसे में ठंड बढ़ेगी. विभाग के अनुसार पिछले दिनों की अपेक्षा गुरुवार को दिन का तापमान कम रहा.

अधिकतम तापमान 31.1 और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि आर्द्रता अधिकतम 89 व न्यूनतम 51 प्रतिशत रही. विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.0 और न्यूनतम 20.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें