ePaper

झारखंड के 57 स्टेशनों का होगा विकास, टाटानगर रेलवे स्टेशन में मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

Updated at : 18 Mar 2023 10:38 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के 57 स्टेशनों का होगा विकास, टाटानगर रेलवे स्टेशन में मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

योजना के तहत झारखंड के 57 स्टेशनों की व्यवस्था को बेहतर बनाया जायेगा. इसके लिए 176.53 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है. टाटानगर रेलवे स्टेशन में एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी.

विज्ञापन

टाटानगर रेलवे स्टेशन में एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी. अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के लिए बजट को मंजूरी दे दी गयी है. योजना के तहत झारखंड के 57 रेलवे स्टेशनों की व्यवस्था को बेहतर बनाया जायेगा. इसके लिए 176.53 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है. इसमें टाटानगर रेलवे स्टेशन के अलावा चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले बड़ाजामदा, बरकाकाना, मनोहरपुर, घाटशिला, चांडिल, राजखरसावां, मुरी, सीनी जैसे स्टेशन शामिल हैं. स्टेशनों पर फुटओवर ब्रिज की जगह रूफ प्लाजा बनाया जाएगा. डीआरएम स्तर से भेजे गये प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गयी है.

टाटा-गोड्डा ट्रेन का समय बदला. टाटानगर से गोड्डा चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन के समय में 20 मार्च से बदलाव किया गया है. इसके तहत यह ट्रेन दोपहर दो बजे के बजाय दोपहर 2.35 बजे रवाना होगी.

तपस्विनी और जगदलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस का गड़पोष स्टेशन पर होगा ठहराव

रेलवे ने चक्रधरपुर डिवीजन के गढ़पोस स्टेशन में दो जाेड़ी ट्रेनों के आवागमन के दौरान ठहराव का आदेश जारी कर दिया है. इसके तहत 19 मार्च से ट्रेन संख्या 18451 हटिया पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस हटिया से खुलने के बाद रात को 8.30 बजे गड़पोष पहुंचेगी. दो मिनट रुककर फिर रवाना हो जायेगी. इसके बाद ट्रेन संख्या 18452 पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस ट्रेन पुरी से खुलेगी. सुबह 6.15 बजे गढ़पोस स्टेशन पहुंचेगी. दो मिनट रुककर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो जाएंगे.

इसी तरह ट्रेन संख्या 18005 हावड़ा जगदलपुर एक्सप्रेस ट्रेन हावड़ा स्टेशन से खुलेगी. गढ़पोस के पास सुबह 6.08 बजे आयेगी. एक मिनट रुकेगी. फिर रवाना हो जायेगी. इसी तरह ट्रेन संख्या 18006 जगदलपुर हावड़ा एक्सप्रेस जगदलपुर से खुलकर 19 मार्च को रात को 8.25 बजे पहुंचेगी. एक मिनट रुककर ट्रेन फिर से गंतव्य की ओर रवाना हो जायेगी.पश्चिम सिंहभूम जिले में ट्रेनों के ठहराव को लेकर चल रहे आंदोलनों के बाद रेलवे ने यह निर्णय लिया है. यह आदेश प्रयोग के तौर पर छह माह के लिए जारी किया गया है.

Also Read: Vande Bharat Express: देवघर से पटना और कोलकाता जाना होगा आसान, जानें कब से शुरू हो रही वंदे भारत ट्रेन

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola