23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अभय सिंह ने साकची गुरुद्वारा बस्ती एवं बिरसानगर में की पदयात्रा (फोटो अभय सिंह के नाम से है)

जमशेदपुर. जमशेदपुर पूर्वी से झाविमो प्रत्याशी अभय सिंह ने गुरुवार को साकची गुरुद्वारा बस्ती, बागान एरिया एवं बिरसानगर जोन नंबर 9 एवं 11 मंे पद यात्रा कर वोट मांगे. बिरसानगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के साथ अभय सिंह ने घर-घर जाकर लोगों से वोट देने की अपील की. अभय सिंह के साथ तजेंद्र सिंह, […]

जमशेदपुर. जमशेदपुर पूर्वी से झाविमो प्रत्याशी अभय सिंह ने गुरुवार को साकची गुरुद्वारा बस्ती, बागान एरिया एवं बिरसानगर जोन नंबर 9 एवं 11 मंे पद यात्रा कर वोट मांगे. बिरसानगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के साथ अभय सिंह ने घर-घर जाकर लोगों से वोट देने की अपील की. अभय सिंह के साथ तजेंद्र सिंह, सरदार छित्ते सिंह, नरेश अग्रवाल, नरेश संघी, रीना चौधरी समेत अन्य झाविमो कार्यकर्ता मौजूद थे. लोगों को संबोधित करते हुए अभय सिंह ने कहा कि क्षेत्र में जो काम 20 सालों में नहीं हुआ वे 5 साल मंे करेंगे. श्री सिंह ने कहा कि एक ओर भारत चंद्रमा में यान भेजने मंे सफल रहा, वहीं पूर्वी विधान सभा के लोग बिजली, पानी, सड़क, स्कूल और अस्पताल के लिए तरस रहे हैं.—————गोलमुरी मंे चलाया जन संपर्कअल्पसंख्यक मोरचा के केंद्रीय उपाध्यक्ष गुरदयाल सिंह भाटिया एवं मंटू सिंह के नेतृत्व में गोलमुरी, इस्ट प्लांट बस्ती, केबुल टाउन, टुइलाडुंगरी, लाल बाबा फाउंड्री क्षेत्र में जन संपर्क कर अभय सिंह को वोट देने की अपील की.————–अभय सिंह को दें वोट: ताराचंद कालिंदीझाविमो नेता ताराचंद कालिंदी ने भुइयांडीह कालिंदी बस्ती मंे सभा को संबोधित करते हुए अभय सिंह को वोट देने की अपील की. सभा में अभय सिंह, बबुआ सिंह, जीवन लाल, बंटी सिंह,नगीना यादव, गोपाल कालिंदी, कन्हैया पुष्टि, सतीश गुप्ता, निवारण विशाल, सुजाता कालिंदी, सरिता देवी, प्रकाश कालिंदी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें