23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

11 को अभय सिंह करेंगे नामांकन, काशीडीह से निकलेगा जुलूस

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर जमशेदपुर पूर्वी से झारखंड विकास मोरचा (झाविमो) प्रत्याशी अभय सिंह 11 नवंबर को एसडीओ कार्यालय में नामांकन परचा दाखिल करेंगे. अभय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारियों एवं लोगों से 11 नवंबर को दिन के 10 बजे काशीडीह दुर्गा पूजा मैदान पहुंचने की अपील की है. इस दिन यहां से जुलूस निकलेगा जो […]

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर जमशेदपुर पूर्वी से झारखंड विकास मोरचा (झाविमो) प्रत्याशी अभय सिंह 11 नवंबर को एसडीओ कार्यालय में नामांकन परचा दाखिल करेंगे. अभय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारियों एवं लोगों से 11 नवंबर को दिन के 10 बजे काशीडीह दुर्गा पूजा मैदान पहुंचने की अपील की है. इस दिन यहां से जुलूस निकलेगा जो एसडीओ कार्यालय से पूर्व तक जायेगा. —————————-साकची मंडल झाविमो की बैठकमंडल अध्यक्ष सरदार तेजेंद्र सिंह की अध्यक्षता मंे झाविमो साकची मंडल की बैठक हुई. बैठक में कोर कमेटी, बूथ कमेटी, पोल खोल अभियान, वोटर जागरूकता अभियान पर विचार विमर्श किया गया. तय हुआ कि स्थानीय विधायक के 20 वर्ष के कार्य कलाप से जनता को अवगत कराया जायेगा. नामांकन के बाद पोल खोल अभियान चलाया जायेगा. बैठक में निर्भय सिंह, नरेश अग्रवाल, रंजन सिंह, नरेश संघी, राम कुमार, गीता देवी, रीना चौधरी, राजेश त्रिपाठी, अरुण सिंह, राजकुमार सिंह आदि उपस्थित थे. ———————–घर-घर जायेंगे झाविमो कार्यकर्ताझाविमो गोलमुरी मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर राव की अध्यक्षता मंे हुई. तय किया गया कि स्थानीय कमेटी अपने -अपने क्षेत्र मंे घर-घर जाकर बाबू लाल मरांडी एवं अभय सिंह के संघर्ष, आंदोलन की जानकारी लोगों को देगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें