0हमलावर की गिरफ्तारी के लिए शुरू किया भूख हड़ताल, दो घंटे में खत्म

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Feb 2020 3:41 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर : गवाही देकर निकलते समय हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को नवयुवक सेवा समिति के बैनर तले उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की गयी. जानकारी मिलने पर बिष्टुपुर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा वहां पहुंचे अौर हड़ताल पर बैठे लोगों से बात की तथा सीतारामडेरा पुलिस […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : गवाही देकर निकलते समय हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को नवयुवक सेवा समिति के बैनर तले उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की गयी. जानकारी मिलने पर बिष्टुपुर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा वहां पहुंचे अौर हड़ताल पर बैठे लोगों से बात की तथा सीतारामडेरा पुलिस को बुला कर आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई करने कहा, जिसके बाद भूख हड़ताल समाप्त कर सभी लोग लौट गये.

हड़ताल पर सिदगोड़ा की रितु कुमारी, उसके भाई सोनू कुमार महाराज (दिव्यांग), मोनू कुमार महाराज, पंकज कुमार श्रीवास्तव (दिव्यांग), मां अजू देवी बैठी थीं. रितु कुमारी ने बताया कि परसुडीह थाने में दहेज प्रताड़ना मामले में गवाही देकर निकलते समय प्रकाश कुमार चौहान एवं उसके साथियों ने उसके साथ, उसकी मां, भाई सोनू तथा गर्भवती भाभी के साथ मारपीट की थी. मारपीट की शिकायत सीतारामडेरा थाने में की गयी थी, लेकिन सीतारामडेरा पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है, जिसके कारण वे लोग अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola