बिरसानगर व कपाली में मारपीट, कई घायल

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : बिरसानगर व कपाली में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान जमकर मारपीट हुई. बारीडीह बस्ती सुवर्णरेखा नदी किनारे शुक्रवार की रात सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस में बिरसानगर जोन नंबर तीन की दो पूजा कमेटी के लोग भिड़ गये. दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर लाठी-डंडा और रड से हमला कर दिया. पत्थरबाजी भी […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : बिरसानगर व कपाली में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान जमकर मारपीट हुई. बारीडीह बस्ती सुवर्णरेखा नदी किनारे शुक्रवार की रात सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस में बिरसानगर जोन नंबर तीन की दो पूजा कमेटी के लोग भिड़ गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर लाठी-डंडा और रड से हमला कर दिया. पत्थरबाजी भी हुई. घटना में दोनों पक्ष से एक दर्जन लोग घायल हो गये. सूचना मिलने पर सिदगोड़ा और बिरसानगर थाना की पुलिस पहुंची. दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया. घायलों को एमजीएम भेजा गया. यहां से कई लोगों को टीएमएच रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola