नामांकन तिथि बढ़ाने के लिए हंगामा, आज निर्णय

वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की अंतिम तिथि खत्म जमशेदपुर : जिला बार एसोसिएशन चुनाव में अंतिम दिन 35 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया जबकि छह ने नामांकन फार्म खरीदा है. बार एसोसिएशन कार्यालय में अधिवक्ता जितेंद्र सिंह और आरडी सिंह की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने चुनाव समिति से नामांकन तिथि बढ़ाने की मांग की. इस […]
वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की अंतिम तिथि खत्म
जमशेदपुर : जिला बार एसोसिएशन चुनाव में अंतिम दिन 35 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया जबकि छह ने नामांकन फार्म खरीदा है. बार एसोसिएशन कार्यालय में अधिवक्ता जितेंद्र सिंह और आरडी सिंह की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने चुनाव समिति से नामांकन तिथि बढ़ाने की मांग की. इस दौरान हंगामा हुआ.
अधिवक्ता जितेंद्र सिंह और आरडी सिंह ने बताया कि सात जनवरी को चुनाव ऑब्जर्वर रिंकू भगत ने सार्वजनिक रूप से नामांकन की अंतिम तिथि और वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की अंतिम तिथि 13 जनवरी तक निर्धारित की थी. 13 जनवरी तक कई अधिवक्ता वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए आवेदन दे रहे हैं.
ऐसे में उन अधिवक्ताओं से चुनाव में नामांकन करने का अधिकार छीना जा रहा है. अधिवक्ता जितेंद्र सिंह ने कहा कि रिंकू भगत ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया था कि ऑडिट के बाद ही चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ायी जायेगी, लेकिन बिना ऑडिट के चुनाव कराना गलत है. बार एसोसिएशन के कार्यालय इसे लेकर आधे घंटे तक हंगामा चला.
चुनाव कमेटी के पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया है कि मंगलवार को बार काउंसिल द्वारा निर्धारित पांच ऑब्जर्वर को बुलाकर वोटर लिस्ट में नाम के लिए आये आवेदन की स्क्रूटनी होगी. इसके बाद वोटर लिस्ट जारी की जायेगी. अधिवक्ताओं के हंगामा के बाद चुनाव कमेटी के सुरेश चौधरी, दीनानाथ प्रसाद और नरहरि आचार्या ने बैठक कर एसोसिएशन कार्यालय के बोर्ड पर नामांकन तिथि बढ़ाने के निर्णय का नोटिस लगाया. हालांकि इसके लिए कोई तिथि नहीं दी गयी है.
कमेटी ने बार काउंसिल और आब्जर्वर को सूचना देने की बात कही है. हंगामा की सूचना पर पहुंचे काउंसिल के कार्यकारी चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में बदलाव का अधिकार आब्जर्वर और चुनाव कमेटी को दिया गया है. मंगलवार को आब्जर्वर और चुनाव कमेटी के तीनों पदाधिकारियों की बैठक बुलायी गयी है. बैठक के बाद काउंसिल निर्णय लेगा. राजेश कुमार शुक्ल के आश्वासन के बाद अधिवक्ता शांत हो गये.
अंबष्ठा, ओंकारनाथ समेत 35 ने किया नामांकन. बार एसोसिएशन चुनाव के लिए सोमवार को 35 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया. अध्यक्ष पद पर अजीत अंबष्ठा और दूधनाथ प्रसाद ने नामांकन किया जबकि महासचिव के पद के लिए कुमार राजेश रंजन व टीएन ओझा ने नामांकन किया. उपाध्यक्ष पद पर ओंकारनाथ अरुण समेत पांच अधिवक्ताओं ने पर्चा भरा है. सोमवार को भी छह अधिवक्ताओं ने नामांकन फार्म खरीदा है. अब तक कुल 104 अधिवक्ताओं ने नामांकन फार्म खरीदा है जबकि 85 ने नामांकन दाखिल किया है.
चुनाव प्रक्रिया गलत, सुधार कर चुनाव हो : आरडी सिंह. अधिवक्ता आरडी सिंह ने चुनावी प्रक्रिया को गलत ठहराया है. उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में सुधार करने के बाद ही चुनाव कराया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




