नवजोत के फ्लैट में ताला, परिवार फरार

Updated at : 24 Oct 2019 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
नवजोत के फ्लैट में ताला, परिवार फरार

जमशेदपुर : टाटा-अमृतसर जालियांवालाबाग एक्सप्रेस में साढ़े ग्यारह किलो अफीम के साथ गिरफ्तार नवजोत कौर उर्फ ज्योति के फ्लैट में ताला लटका हुआ है. घटना के प्रकाश में आने के बाद पूरा परिवार गायब हो गया है. नवजोत कौर मानगो डिमना रोड वेलफेयर टावर जी-5 में अपने पति व दो बच्चों के साथ रहती थी. […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटा-अमृतसर जालियांवालाबाग एक्सप्रेस में साढ़े ग्यारह किलो अफीम के साथ गिरफ्तार नवजोत कौर उर्फ ज्योति के फ्लैट में ताला लटका हुआ है. घटना के प्रकाश में आने के बाद पूरा परिवार गायब हो गया है. नवजोत कौर मानगो डिमना रोड वेलफेयर टावर जी-5 में अपने पति व दो बच्चों के साथ रहती थी.

जमशेदपुर से ट्रेन के रास्ते पंजाब अफीम ले जाने का खुलासा होनेके बाद आरपीएफ क्राइम ब्रांच, पुरुलिया जीआरपी अौर पुरुलिया आरपीएफ की टीमें गिरोह के सरगना अौर अन्य सहयोगियों की तलाश में जुट गयी है. केस पुरुलिया जीआरपी में दर्ज किया गया है. अफीम के साथ पकड़ी गयी मानगो की नवजोत कौर को पुरुलिया जीआरपी रिमांड पर लेगी, इसके लिए बुधवार को कागजी कार्रवाई की गयी.
रिमांड अवधि में पुलिस गिरोह के बारे जानकारी हासिल करेगी. पुलिस का मानना है कि नवजोत कौर सील बंद पैकेट में अफीम के खेप को जमशेदपुर से पंजाब ले जाने का काम करती थी. इसमें एक सुनियोजित तंत्र गिरोह चला रहा है जिसका सरगना अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola