युवक पर शादी का झांसा दे संबंध बनाने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

पुटकी : पुटकी थाना अंतर्गत 10 नंबर खटाल पट्टी की रहने वाली 18 वर्षीय एक युवती ने पड़ोस के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर कई माह से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. पुलिस को दिये शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि पड़ोस के ही रहने वाला 22 वर्षीय रवि […]

विज्ञापन

पुटकी : पुटकी थाना अंतर्गत 10 नंबर खटाल पट्टी की रहने वाली 18 वर्षीय एक युवती ने पड़ोस के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर कई माह से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. पुलिस को दिये शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि पड़ोस के ही रहने वाला 22 वर्षीय रवि शंकर यादव अगस्त 2019 से शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन
इसकी जानकारी युवक के माता-पिता को भी थी. युवती ने कहा कि युवक लगातार फोन कर बात करता था. इस संबंध में दोनों के स्वजातीय होने के कारण सामाजिक स्तर पर विवाह संपन्न कराने की कोशिश नाकाम रही.
पुलिस में मामला आने के बाद पुलिस के सक्रिय होने के बाद आरोपी युवक के परिजनों के साथ फरार हो जाने की खबर है. रविवार को मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री आबो देवी, राजद जिला अध्यक्ष अवधेश यादव, यादव समाज के सुंदर यादव सहित धनबाद, बोकारो व हजारीबाग से कई समाज के बुद्धिजीवी व जनप्रतिनिधि भी पुटकी थाना पहुंचे और मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola