नौकरी जाने के भय से भाजपा नेता के बेटे ने की खुदकुशी

Updated:
विज्ञापन

बारीडीह के प्रगति नगर की घटना : खड़ंगाझार की एक कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर था आशीष जमशेदपुर :बारीडीह (प्रगति नगर) में नौकरी छूटने के भय से भाजपा नेता कुमार विश्वजीत के बेटे आशीष कुमार(25) ने पंखे के सहारे फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली. घटना शुक्रवार शाम की है. विश्वजीत बारीडीह मंडल आईटी सेल […]

विज्ञापन

बारीडीह के प्रगति नगर की घटना : खड़ंगाझार की एक कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर था आशीष

आपके शहर में

विज्ञापन
जमशेदपुर :बारीडीह (प्रगति नगर) में नौकरी छूटने के भय से भाजपा नेता कुमार विश्वजीत के बेटे आशीष कुमार(25) ने पंखे के सहारे फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली. घटना शुक्रवार शाम की है. विश्वज���त बारीडीह मंडल आईटी सेल प्रभारी व बस्ती विकास समति के मीडिया प्रभारी हैं. उनका बेटा आशीष टेल्को (खड़ंगाझार) की एक कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता था.
उसकी पत्नी एबीएम कॉलेज में शिक्षिका है. परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह आशीष ड्यूटी गया था. दोपहर में ही घर लौट आया. सुबह उसने अपनी पत्नी को कॉलेज पहुंचाया था. फिर अपराह्न करीब तीन बजे कॉलेज जाकर पत्नी को कॉपी-किताब भी पहुंचाया.
इसके बाद घर लौट आया और कमरे में चला गया. शाम में दरवाजा नहीं खोलने पर घरवालों ने आवाज लगायी, तो जवाब नहीं मिला. उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था. आशंका होने पर आस-पास के लोग जुट गये. लोगों ने खिड़की से देखा, तो आशीष पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था. जानकारी मिलने पर पिता विश्वजीत भी घर पहुंचे और बेटे को फंदे से उतार कर टीएमएच ले गये,जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola