घाघीडीह से गिरिडीह जेल भेजा गया पंकज दुबे

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : घाघीडीह जेल में बंद पंकज दुबे को शनिवार को कड़ी सुरक्षा में गिरिडीह जेल शिफ्ट कर दिया गया. शनिवार की सुबह करीब 8 बजे पंकज दुबे को जेल से रवाना किया गया. इस दौरान पंकज दुबे से मिलने उनके परिजन भी पहुंचे थे. 25 जून को अखिलेश सिंह और पंकज दुबे गिरोह के […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : घाघीडीह जेल में बंद पंकज दुबे को शनिवार को कड़ी सुरक्षा में गिरिडीह जेल शिफ्ट कर दिया गया. शनिवार की सुबह करीब 8 बजे पंकज दुबे को जेल से रवाना किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान पंकज दुबे से मिलने उनके परिजन भी पहुंचे थे. 25 जून को अखिलेश सिंह और पंकज दुबे गिरोह के बंदियों के बीच मारपीट में बंदी मनोज सिंह की मौत के बाद जेल प्रशासन 27 बंदियों को दूसरी जेल में शिफ्ट करने का निर्णय लिया था. जेल आइजी वीरेंद्र भूषण की स्वीकृति के बाद शनिवार को पंकज दुबे के अलावा एक अन्य बंदी रौशन एक्का को भी डाल्टेनगंज जेल भेजा गया है. हालांकि रौशन का मारपीट केस से कोई संबंध नहीं है. जेल प्रबंधन की माने तो अन्य 26 कैदियों को भी बारी-बारी से दूसरी जेलों में भेजा जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola