31 मार्च को संविदा खत्म, दो अप्रैल को घूस लेते पकड़ाये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

घूसकांड की जानकारी देते हुए कार्रवाई की अनुशंसा की जमशेदपुर : घूस लेते पकड़े गये मानगो नगर निगम के आरोपी सहायक अभियंता (एइ) रौशन रंजन के मामले में गुरुवार को नया खुलासा सामने आया है. एइ रौशन रंजन की कार्य संविदा अवधि 31 मार्च 2019 को खत्म हो गयी थी. सेवा विस्तार के लिए पिछले […]
विज्ञापन
घूसकांड की जानकारी देते हुए कार्रवाई की अनुशंसा की
जमशेदपुर : घूस लेते पकड़े गये मानगो नगर निगम के आरोपी सहायक अभियंता (एइ) रौशन रंजन के मामले में गुरुवार को नया खुलासा सामने आया है. एइ रौशन रंजन की कार्य संविदा अवधि 31 मार्च 2019 को खत्म हो गयी थी. सेवा विस्तार के लिए पिछले माह नगर विकास विभाग को पत्र भेजा गया था, लेकिन अब तक उसे स्वीकृति नहीं मिल सकी है. इस बीच दो अप्रैल को वह कार्यालय चैंबर में घूस लेते पकड़े गये.
गुरुवार को कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने एइ रौशन रंजन के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा नगर विकास विभाग से की है. फिलहाल जेल भेजे जाने के बाद एइ रौशन रंजन को निलंबित कर दिया गया है. अब निगम में एक भी एइ नहीं बचा है. कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने डीसी से एइ के प्रतिनियुक्ति करने का अनुरोध किया है.
दो साल में तीन निकाय में तीन पकड़े गये. जिले में पिछले ढाई साल में तीन अनुबंधित कर्मचारी घूस लेेने के आरोप में पकड़े जा चुके है. मानगो नगर निगम के एइ रौशन रंजन के अलावा जुगसलाई नगर परिषद के एकाउंटेंट विनय शर्मा, चाकुलिया नगर परिषद के सिटी मैनेजर चेतन वर्मा को एसीबी टीम जेल भेज चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










