गम्हरिया : इधर, बेरोजगार ने कर ली आत्महत्या
Updated at : 09 Feb 2019 2:09 AM (IST)
विज्ञापन

गम्हरिया : गम्हरिया व बीरबांस स्टेशन के बीच खूंचीडीह गांव के पास सुजीत कुमार मंडल (38) ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. वह मूल रूप से हरिणा कोवाली का रहनेवाला था. पिछले कई वर्षों से छोटा गम्हरिया में रह रहा था. बताया जाता है कि सुजीत बेरोजगारी व आर्थिक तंगी से परेशान था. […]
विज्ञापन
गम्हरिया : गम्हरिया व बीरबांस स्टेशन के बीच खूंचीडीह गांव के पास सुजीत कुमार मंडल (38) ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. वह मूल रूप से हरिणा कोवाली का रहनेवाला था. पिछले कई वर्षों से छोटा गम्हरिया में रह रहा था. बताया जाता है कि सुजीत बेरोजगारी व आर्थिक तंगी से परेशान था. 12 साल पूर्व उसकी शादी हुई थी. उसका 10 साल का पुत्र भी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
आर्थिक संकट से गुजर रहा था: पत्नी अर्चना मंडल ने बताया, सुजीत आरआइटी की एक कंपनी में काम करता था. पांच माह पूर्व अस्वस्थ होने के कारण कंपनी ने काम से बैठा दिया. काम नहीं रहने से परिवार में आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया था. गुरुवार को वह सुजीत के साथ झुरकुली स्थित मायके आयी थी. शुक्रवार सुबह करीब 4.30 बजे काम की तलाश में दोनों कोलाबिरा के लिए पैदल निकले और रेलवे लाइन के किनारे-किनारे जा रहे थे.
घटना के बाद बेहोश हो गयी पत्नी : अर्चना ने बताया कि घर से करीब पांच किमी दूर पहुंचने पर वह शौच के लिए खेत की ओर गयी. सुजीत लाइन किनारे खड़ा था. तभी वहां से मालगाड़ी गुजर रही थी. ट्रेन पार होने के बाद उसने सुजीत को वहां खड़ा नहीं पाया. सामने आने पर देखा कि पटरी के बीच उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा है.
यह देख कर वह बेहोश हो गयी. होश में आने पर खुद को घर में पाया. पटरी पर गिरने पर अर्चना के सिर में चोट लगी है. घायलावस्था में रेलकर्मियों ने उसे घर पहुंचाया था. अर्चना ने बताया, सुजीत का घर में या बाहर किसी से कोई विवाद नहीं था. वह कोई नशा भी नहीं करता था. अचानक ऐसा कदम उठाने से सभी मर्माहत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




